वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी किये जाने के शुभ अवसर पर जनपद के विकास भवन उरई में स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में एवं समस्त विकासखण्डों तथा ग्राम पंचायतों में माननीय जनप्रतिनिधियों के आतिथ्य में “पी०एम० किसान उत्सव दिवस” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनपद स्तरीय कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक उरई गौरीशंकर वर्मा, विधायक माधौगढ़ मूलचन्द्र निरंजन, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी उर्विजा दीक्षित, अरविन्द चौहान प्रतिनिधि मंत्री जल शक्ति विभाग, मयंक त्रिपाठी प्रतिनिधि सदस्य विधान परिषद एवं भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सूर्यनायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन का सजीव प्रसारण दिखाया गया। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उपकृषि निदेशक ने कहा कि जनपद में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत जारी 20वीं किश्त से कुल 199043 लाभार्थी लाभान्वित हुए है जिसमे उरई तहसील के कुल 26467 लाभार्थी, जालौन तहसील के कुल 36010 लाभार्थी, कोंच तहसील के कुल 40295 लाभार्थी, कालपी तहसील के कुल 46242 लाभार्थी व माधौगढ़ तेहसील के कुल 50029 लाभार्थी लाभान्वित हुए है। कार्यक्रम के अंत मे उपकृषि निदेशक ने समस्त उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित कृषकों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक एस०के०उत्तम, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नीरज सहित कृषि से सम्बद्ध विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी तथा अधिक संख्या में कृषकगण उपस्थित रहे।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख
उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश