सहारनपुर
अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन, मेरठ, पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर एवं मण्डलायुक्त, सहारनपुर मंडल,सहारनपुर द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर तथा अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के जनपद सहारनपुर में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की पूर्व तैयारियों के दृष्टिगत जनपद सहारनपुर क्षेत्रान्तर्गत कार्यक्रमस्थल बाबा जाहरवीर गोगाम्हाड़ी तीर्थ, सर्किट हाउस एवं जनमंच का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सुरक्षा प्रबंधन के समस्त घटकों का गहन परीक्षण करते हुए संभावित भीड़-नियंत्रण योजना, यातायात व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्गों की रणनीति, आपातकालीन परिस्थिति, प्रोटोकॉल आदि पर विचार-विमर्श किया गया । निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस बल को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी व्यवस्थाएँ पूर्व निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण रूप से क्रियान्वित की जाएं, सुरक्षा प्रबंधों में कोई भी कमी न रह जाए तथा जनसुविधाओं जैसे स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, प्राथमिक उपचार केंद्र एवं यातायात मार्गदर्शन प्रणाली को उच्च मानकों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, विभिन्न विभागों एवं सुरक्षा एजेंसियों के मध्य सतत एवं प्रभावी समन्वय बनाए रखने, कार्यक्रम के दौरान अनुशासन, सुरक्षा और गरिमा के उच्चतम स्तर को बनाए रखने तथा मा० मुख्यमंत्री जी (उत्तर प्रदेश) के आगमन/भ्रमण कार्यक्रम को पूर्णतः सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक संसाधनों एवं कर्मबल को तत्पर स्थिति में रखने के निर्देश प्रदान किए गए ।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़