जयपुर। राजस्थान सशस्त्र पुलिस (RAC) के सिपाही अजय कटारिया ने जयपुर के बगरू में तैनात लेबर इंस्पेक्टर शंकरलाल बलाई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। इस वीभत्स वारदात से कुछ घंटे पहले ही कटारिया ने अपनी पूर्व मंगेतर, जो जयपुर में महिला कांस्टेबल है को फोन कर धमकी दी थी। ‘मैं दिल्ली से 50 कारतूस लेकर निकला हूं, आज शंकरलाल बलाई सूरज नहीं देख पाएगा’।
इतनी खतरनाक धमकी मिलने के बाद, आरएसी जवान की पूर्व मंगेतर महिला कांस्टेबल ने इसे कटारिया का एक और गुस्से भरा बयान मानकर नजरअंदाज कर दिया। क्योंकि अक्सर वह गुस्से में इस तरह की धमकी देता रहता था। ऐसे में महिला कांस्टेबल ने किसी को सतर्क नहीं किया। इस वजह से महिला कांस्टेबल का दूर का रिश्तेतार शंकरलाल बलाई इस खतरे से अनजान था।
ये भी पढ़ें
Jaipur: लेबर इंस्पेक्टर बेटे की हत्या पर फूट-फूटकर रोए वृद्ध पिता, शव से लिपटकर रोती रही पत्नी, 2 मासूम बेटों के सिर से उठा पिता का साया

बगरू
दिल्ली से ड्यूटी खत्म होने के बाद राइफल लेकर निकला था आरोपी
पुलिस के अनुसार, सोमवार को ड्यूटी खत्म होते ही अजय कटारिया ने दिल्ली स्थित अपनी 12वीं बटालियन से सरकारी सेल्फ-लोडिंग राइफल (SLR) लिया, उसे खोलकर एक बैग में रखा और जयपुर के लिए बस पकड़ ली। मंगलवार सुबह सिंधी कैंप बस स्टैंड पहुंचकर उसने एक ऑफलाइन टैक्सी बुक की और सीधे बलाई के बगरू स्थित घर की ओर निकल पड़ा।
संबंधित खबरें

बिहार से राजस्थान आया मजदूर… 20 दिन में बना अरब पति, कहा: इतना पैसा आया खाते में, नहीं कर सकता गिनती, देखें वीडियो

Rajasthan: फलौदी में CM भजनलाल के विमान की गलत लैंडिंग, 2 पायलटों पर गिरी गाज; जानें कैसे हुई चूक?

राजस्थान: पति रहता है मैसूर, पत्नी ने भांजे और बेटे के साथ दी जान

Rajasthan: छात्रसंघ चुनावों को लेकर NSUI का प्रदर्शन, सचिन पायलट पर चला वॉटर कैनन; राष्ट्रीय अध्यक्ष का फोन गायब

Rajasthan: बीजेपी कार्यकारिणी की लिस्ट वायरल, जयपुर से दिल्ली तक क्यों मचा बवाल? बड़ा एक्शन संभव

Rajasthan: अशोक गहलोत की फिर से क्यों बढ़ी सियासी सक्रियता? क्या है इसकी वजह? यहां जानें पूरी कहानी

Rajasthan: फिर मची अफरा-तफरी, भरभरा कर गिरी स्कूल के बरामदे की छत, इस वजह से बची बच्चों की जान

खेजड़ी वृक्ष की राख पर सोये MLA रविन्द्र सिंह भाटी, DSP से बोले- चेतक खेलने के लिए है क्या?; धरने पर बैठे

Rajasthan : पंखे से लटका मिला 12वीं का छात्र, नोटबुक के अंतिम पेज पर लिखा था- ‘तू तो मरेगा कालू’

Rajasthan Politics: बीजेपी नेता ने अचानक ज्वॉइन की कांग्रेस, नागौर की राजनीति में मची उथल-पुथल
पहले ड्राइवर पर तानी थी राइफल
शंकरलाल के घर के पास पहुंचकर कटारिया ने टैक्सी में ही राइफल जोड़ी और ड्राइवर पर तान दी। बोला- ‘चाबी दो और भाग जाओ।’ डरे सहमे ड्राइवर ने ऐसा ही किया और गार्ड को सूचना दी। उसी समय सुबह करीब 6:30 बजे बलाई अपने घर के बाहर नीम की दातून से दांत साफ कर रहा था, अंदर बच्चे सो रहे थे और पत्नी दूध लेने गई थी।
RAC जवान ने दौड़ाकर मारी गोली
कटारिया पहले से इंतजार कर रहा था, जैसे ही बलाई बाहर आया, दोनों में बहस हुई और फिर अचानक कटारिया ने राइफल निकाल ली। बलाई जान बचाने के लिए खाली प्लॉट की ओर भागा, लेकिन कटारिया ने दौड़ते हुए उस पर पीछे से गोली चलाई। पीठ, गर्दन और जांघ में गोली लगते ही वह वहीं गिर पड़ा।
पुलिस जांच में जुटी
पास के लोग और पत्नी सरोज दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पूरा इलाका सन्न रह गया। इस नृशंस हत्या ने एक बार फिर प्रेम, धोखे और प्रतिशोध के घातक मेल को उजागर किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच जारी है।
ये भी पढ़ें
जयपुर कमिश्नरेट में तैनात सिपाही से RAC जवान की सगाई टूटी, उसने लेबर इंस्पेक्टर को सात गोलियां मारी, 50 राउंड कारतूस भरकर लाया था..

जयपुर
खबर शेयर करें:
संबंधित विषय:
#Crime
शहर की खबरें:
जयपुर न्यूज़
जोधपुर न्यूज़
अलवर न्यूज़
सीकर न्यूज़
कोटा न्यूज़
Published on:
06 Aug 2025 02:11 pm
Hindi News / Rajasthan / Jaipur / ‘मैं दिल्ली से 50 कारतूस लेकर निकला हूं शंकरलाल आज सूरज नहीं देखेगा’, RAC जवान ने पहले ही पूर्व मंगेतर को किया था फोन
बिहार से राजस्थान आया मजदूर… 20 दिन में बना अरब पति, कहा: इतना पैसा आया खाते में, नहीं कर सकता गिनती, देखें वीडियो
बिहार के जमुई तहसील के अचहरी गांव का रहने वाला है युवक, 20 दिन पहले आया था मजदूर करने, बैंक खाते में आ गए 10.5 अरब रुपए, बैंक ने खाता किया सीज