ब्यूरो चीफ सुंदरलाल जिला सोलन,
यूं तो पूरे प्रदेश में भारी बारिश ने अपना तांडव मचाया हुआ है ।हजारों करोड़ रुपयों का भारी बरसात से प्रदेश को चपत लग चुकी हैं। कई लोग अभी तक अपनी जान भी गवा चुके । सोलन जिला के कसौली उप मंडल क्षेत्र में अभी तक लोक निर्माण विभाग को जिले में सबसे अधिक क्षति हुई हैं । बुधवार को भारी बरसात जारी रहने से ओर ज्यादा बढ़ने की संभावना बढ़ गई है नदी नाले उफान पर बह रह है । किसान वो बागवानों को भी भारी फसलों का नुकसान हो रहा है। बुधवार सुबह चार बजे से मूसलाधार बारिश होने से कई सड़कें बंद हो गई ग्रामीण क्षेत्रों में 70 प्रतिशत सड़कें बंद होने से किसानों को अपनी नगदी फसलों को मंडी तक पहुंचाना भी मुश्किल हो गया है । हालांकि लोकनिर्माण विभाग से मिली जानकारी से पता चला है कि 15 करोड़ रुपए से ऊपर की चपत अभी तक लग चुकी है यदि ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों व पेयजल योजना की क्षति को मिलाया जाए तो यह नुकसान दो गुना हो सकता है । कसौली उपमंडल के लोगों ने प्रदेश सरकार व जिला उपायुक्त सोलन से मांग उठाई है कि भारी बारिश से हुए नुकसान से निपटने के लिए तुरंत आर्थिक मदद जारी करें।