नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो चीफ हजारीबाग।
हजारीबाग/बड़कागांव: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के बड़कागांव विधानसभा प्रधान कार्यालय, उरिमारी में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सम्मान में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता JMM के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य और जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया ने की, जबकि संचालन केंद्रीय सदस्य सोनाराम मांझी ने किया।
संजीव बेदिया, सोनाराम मांझी, संजय सिंह, पीयूष बेदिया, उदय अग्रवाल, और शंकर साव सहित कई कार्यकर्ताओं ने शिबू सोरेन की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस शोक सभा में भारी संख्या में JMM कार्यकर्ता मौजूद थे।
इस अवसर पर लोगों ने “जब तक सूरज चांद रहेगा, शिबू सोरेन का नाम रहेगा” के नारे लगाए। कार्यक्रम में सोनाराम मांझी, संजय सिंह, संजय करमाली, पीयूष बेदिया, शंकर साव, और जावेद खान जैसे प्रमुख लोग भी उपस्थित थे।