नरेश सोनी हजारीबाग
केसीसी, बैंकिंग समस्याओं एवं कृषि विभाग की योजनाओं की समीक्षा उप विकास आयुक्त द्वारा की गई
हजारीबाग: उप विकास आयुक्त इश्तियाक अहमद की अध्यक्षता में आज कृषि विभाग एवं उसके विभिन्न प्रभागों के साथ बैंकिंग समस्याओं, पीएम-किसान, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की प्रगति सहित विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उप विकास आयुक्त ने KCC योजना के अंतर्गत किसानों को समय पर ऋण उपलब्ध कराने में बैंकों द्वारा की जा रही विलंब पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बैंक प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि किसानों को सरल प्रक्रिया के माध्यम से ऋण सुविधा सुनिश्चित की जाए तथा लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन किया जाए।
उन्होंने कृषि विभाग को निर्देशित किया कि सभी पंचायतों में पीएम-किसान, बीज वितरण, जैविक खेती तथा सिंचाई योजनाओं की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि लाभुकों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी ढंग से मिले।
उन्होंने कृषि विभाग को निर्देश दिया कि केसीसी हेतु बैंकों में पर्याप्त मात्रा में आवेदन भेजें।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक प्रखंड में विशेष KCC अभियान चलाकर अधिक से अधिक पात्र किसानों को योजना से आच्छादित किया जाएगा।
बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।