ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

जालौन* *पूर्व प्रधान के बेटे के सिर में गोली मारकर की गई हत्या।* *घर के बाहर रात्रि में सोते समय घटना को दिया गया अंजाम।*

```

*ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन*

स्लग
*पूर्व प्रधान के बेटे के सिर में गोली मारकर की गई हत्या।*

*घर के बाहर रात्रि में सोते समय घटना को दिया गया अंजाम।*

एंकर,,
जनपद जालौन के एट थाना क्षेत्र के ग्राम ईगुंई कला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां रात्रि के समय अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहे पूर्व प्रधान के 43 वर्षीय बेटे रामसेवक को अज्ञात लोगों ने सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
सुबह जब ग्रामीणों के द्वारा खून में लथपथ व्यक्ति को देखा। तो पूरे गांव में सन्नाटा छा गया जिसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुटी।
वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे।
फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जनपद जालौन में घटनाओं का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा जनपद में कहीं टप्पे-बाजी तो कहीं छीना झपटी एवं चोरी जैसी वारदात आएं आए दिन सामने आ रही है जहां जालौन पुलिस इन घटनाओं को रोकने में असफल दिखाई दे रही है।
वहीं ग्रामीण इस हत्या को लेकर दबी जुबान में आपसी रंजिश की बात करते हुए सुनाई दिए।
आखिर ऐसा क्या कारण रहा होगा कि हमलावरों ने रात्रि को सोते समय पूर्व प्रधान के बेटे पर हमला कर सिर में गोली मारकर उसे मौत की नींद सुला दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *