चूनावढ़. चूनावढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव 11 जी में जमीन के विवाद को लेकर बुधवार सुबह दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। झगड़े में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गये। घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार झगड़े में घायल 11 जी निवासी निर्मल सिंह पुत्र गुलजार सिंह, इसका बड़ा भाई राज सिंह, मां सुखदेव कौर, भाभी जसप्रीत कौर को जिला सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दूसरे पक्ष के लखविन्द्र सिंह पुत्र दरिया सिंह निवासी करणपुर व जगजीत सिंह पुत्र बलविन्द्र सिंह निवासी केसरीसिंहपुर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। चूनावढ़ पुलिस घायलों के बयान दर्ज किए है। पता चला है कि दोनों पक्षों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष इस जमीन पर अपना-अपना हक जता रहे हैं। दोनों पक्षों ने एक दुसरे पर मारपीट का मुकदमा दर्ज करवाया है। दोनों मामलों की जांच चूनावढ़ एसएचओ मलकीयत सिंह कर रहे है।