सहारनपुर: यातायात पुलिस ने जनपदवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस अधीक्षक (यातायात) सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि बिजनौर से मुजफ्फरनगर मार्ग पर गंगा बैराज पुल के समीप गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। इस वजह से सहारनपुर से बिजनौर, मुरादाबाद और बरेली की ओर जाने वाले वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ है.यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों का सुझाव दिया है। वाहन चालक सहारनपुर से हरिद्वार-नजीबाबाद/बिजनौर-धामपुर होकर मुरादाबाद और बरेली जा सकते हैं। इसके अलावा, सहारनपुर से मुजफ्फरनगर-मेरठ के रास्ते भी मुरादाबाद और बरेली पहुंचा जा सकता है। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा, “आपकी सुरक्षा हमारा दायित्व है।”
सहारनपुर ट्रैफिक पुलिस
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़