अवैध घुसपैठ की कोशिश नाकाम, थाईलैंड की महिला समेत दो भारतीय दलाल गिरफ्तार
महराजगंज। 07 अगस्त 2025
भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बलों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। सीमा पर तैनात एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने नेपाल के रास्ते पगडंडियों के माध्यम से भारत में प्रवेश कर रही थाईलैंड की एक महिला और उसके साथ चल रहे दो भारतीय दलालों को धर दबोचा।
गिरफ्तार की गई विदेशी महिला की पहचान 42 वर्षीय मिस सुपरोन के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि वह दोनों भारतीय दलालों की सहायता से गुप्त रास्तों से भारत में प्रवेश करने का प्रयास कर रही थी। सुरक्षा एजेंसियों को इस संदर्भ में पहले से ही सूचना प्राप्त हो चुकी थी, जिसके आधार पर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया।
इस कार्रवाई से एक बार फिर यह स्पष्ट हो गया है कि भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क हैं और अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने इस सफलता पर संयुक्त टीम की सराहना की है।
रवि प्रताप सिंह (ब्यूरो चीफ महराजगंज)
जनपद महाराजगंज से जुड़ने तथा खबर प्रकाशित कराने/विज्ञापन हेतु 8953350191 पर व्हाट्सएप करें।