माह सितंबर 2025 से 04 किलोग्राम गेहूं एवं 01 किलोग्राम चावल मिलेगा
गुना 05 अगस्त 2025
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत भारत सरकार द्वारा एनएफएसए में सम्मिलित पात्र परिवारों को माह सितंबर 2025 में वितरित किये जाने वाले गेहूं के आवंटन में वृद्धि की गई है।
जिला आपूर्ति अधिकारी अवधेश पाण्डेय ने बताया कि माह सितंबर 2025 में अन्त्योदय अन्न योजना (एएवाय) प्रति परिवार को गेहूं 30 किलोग्राम, चावल 05 किलोग्राम कुल 35 किलोग्राम तथा प्राथमिकता परिवार प्रति सदस्य को गेहूं 04 किलोग्राम, चावल 01 किलोग्राम कुल 05 किलोग्राम का वितरण अनुपात संशोधित किया गया है। सभी उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि पात्र परिवारों को उक्तानुसार माह सितंबर 2025 से गेहूं/ चावल के निर्धारित अनुपात अनुसार वितरण कराया जाना सुनिश्चित करें।
जिला गुना से व्यूरो चिफ गोलू सेन की रिपोर्ट