मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजनांतर्गत हितग्राहियों को प्रदान की 04-04 लाख रूपये आर्थिक सहायता
गुना 07 अगस्त 2025
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल द्वारा मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजनांतर्गत कृषि कार्य करते हुये मृत्यु होने पर संबंधित कृषकों के परिजन/ वारिसों को 4.00 लाख रू. आर्थिक सहायता स्वीकृत कर प्रदाय की गयी।
कलेक्ट्रेट में आज कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल द्वारा श्रीमति कसूमल बाई पत्नि स्व. बाबूलाल जाटव ग्राम डूंगासरा हाडा तहसील गुना, श्रीमति बादामी बाई पत्नि स्व. अर्जुन सिंह धाकड़ ग्राम धनोरिया तहसील बमौरी, श्रीमति पारा बाई पत्नि स्व. दोलू भील ग्राम डिगडोली तहसील बमौरी एवं श्रीमति लता बाई पत्नि स्व. राजेन्द्र मीना ग्राम रामपुरा तहसील चांचौड़ा को डूह चैक के माध्यम से 04 हितग्राहियों को कुल 16.00 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गयी।
जिला गुना से व्यूरो चिफ गोलू सेन की रिपोर्ट