सुकन्या समृद्वि महाअभियान को सफल बनाने किया बैठक का आयोजन
गुना 07 अगस्त 2025
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में सुकन्या समृद्वि महाअभियान को सफल बनाने हेतु महिला एवं बाल विकास, शिक्षा विभाग एवं डाकघर विभाग की समन्वय बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सुकन्या समृद्धि योजना अंतर्गत बालिकाओं के खाते खोले जाने के लिये जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग अब्दुल गफ्फार द्वारा बताया गया कि जिले में लगभग 55 हजार लाड़ली लक्ष्मी योजना की बालिकाएं है। जिनकी सूची डाक विभाग को दी गई है। इन बालिकाओं के सुकन्या समृद्वि के खाते खुलवाने के लिये आंगनबाडी़ कार्यकर्ताओं द्वारा बालिकाओं के माता-पिता को प्रेरित किया जायेगा। साथ ही जिले में लाड़ली बहना योजना के हितग्राहियों की बालिकाओं के खाते खुलवाने हेतु कार्यवाही की जायेगी।
बैठक में अधीक्षक डाकघर गुना ओ.पी. चतुर्वेदी द्वारा बताया गया कि जिले में अभी तक भारतीय डाक विभाग द्वारा 36000 से अधिक बेटियों के सुकन्या के खाते खोले जा चुके है। प्रतिदिन 150 ग्रामों में कैम्प लगाया जाकर बालिकाओं के सुकन्या समृद्वि के खाते खोले जायेगें। सुकन्या समृद्धि का खाता जन्म से 10 वर्ष तक की आयु होने तक बालिका के नाम से 250/- रूपये की राशि जमा कर खोला जा सकता है। सुकन्या समृद्वि योजना के खाते खोले जाने हेतु बालिका का जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं 2 पासपोर्ट साईज के फोटो तथा माता-पिता का आधार कार्ड एवं 2 पासफोर्ट साईज के फोटो आवश्यक दस्तावेज होना चाहिए।
जिला शिक्षा अधिकारी राजेश गोयल द्वारा बताया गया कि स्कूल में पढ़ने वाली 6 वर्ष से 10 वर्ष तक की बालिकाओं के खाते खोले जाने हेतु बालिकाओं के माता-पिता को प्रेरित करेगें एवं बालिकाओं के खाते खुलवाने हेतु स्कूल परिसर में ही कैम्प का आयोजन किया जा सकता है।
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल द्वारा जिले में एक लाख सुकन्या खाते खोले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सभी विभाग मिलकर प्रयास करें।
बैठक में समस्त परियोजना अधिकारी मबावि, ब्लॉक स्त्रोत समन्वयक जनशिक्षा केन्द्र, डाक विभाग के अधिकारी/कर्मचारी एवं पर्यवेक्षक मबावि उपस्थित रहें।
जिला गुना से व्यूरो चिफ गोलू सेन की रिपोर्ट