बिजली कटने पर बिफरा युवक, बिजलीकर्मी से मारपीट और दी जान से मारने की धमकी।
सहारनपुर। ऊर्जा विभाग की बकाया वसूली टीम के साथ राजस्व कैंप में पहुँचे संविदाकर्मी पर उपभोक्ता ने मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। यह घटना गुरुवार को ग्राम उमरी मजबता की है, जहाँ बिजली विभाग की टीम बड़े बकायेदारों के कनेक्शन विच्छेद के लिए पहुंची थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अवश्वनी कुमार, संविदाकर्मी, उपकेंद्र जडोदा पांडा पर तैनात हैं। वे टीम के साथ गांव उमरी मजबता में राजस्व वसूली कैंप लगा रहे थे। इसी दौरान अभिमन्यु उर्फ गुल्लू पुत्र नरेश के घर पहुंचकर विभाग ने जयश्री पत्नी नरेश के नाम दर्ज विद्युत संयोजन संख्या 4786577000 पर ₹1,47,161 बकाया होने के कारण विद्युत कनेक्शन काट दिया। बिजली काटे जाने से नाराज अभिमन्यु ने मौके पर पहुंचकर अवश्वनी कुमार से गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में अवश्वनी को बाएं कंधे पर गहरी चोट लगी। आरोपी जबरन केबल जोड़ने की कोशिश कर रहा था, जिससे अफरा-तफरी मच गई। टीम के अन्य सदस्यों ने किसी तरह से अवश्वनी को मौके से बाहर निकाला।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़