खबर सहारनपुर से बिजली से जुड़ी हुई
सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि रेलवे यार्ड के अन्तर्गत ओवर ब्रिज निर्माण कार्य में बाधक 33 के०वी० लाईनों
को स्थानान्तरित करने एवं 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र जैन बाग, सहारनपुर पर बिजनेस प्लान 2024-25 योजना के अन्तर्गत जर्जर पोल बदलने व 33 के०वी० लाईन के माध्य आ रहे पेड़ों की शाखाओं की कटाई-छटाई का कार्य कराया जाना है।
जिसके मद्देनजर दिनांक 08.08.2025 को 66/33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र जनक नगर, ट्रांसपोर्ट नगर व हुसैन बस्ती, सहारनपुर की समय सुबह 11:00 से दोपहर 14:00 बजे तक एवं 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र जैन बाग, सहारनपुर से पोषित 11 के०वी० मुन्नालाल, जैन बाग, रायवाला, वर्धमान, हलालपुर, आजाद कालीनी व रामगढ़ पोषकों की समय सुबह 09:00 से दोपहर 12:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
प्रभावित होने वाले क्षेत्र यथा: 66/33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र जनक नगर, ट्रांसपोर्ट नगर व हुसैन बस्ती, सहारनपुर से पोषित समस्त 11 के0वी0 पोषक एवं रायवाला, प्रताप नगर, कम्बोह कटहरा, हरनाथपुरा, रानी बाजार, कृष्णा नगर, वीर नगर, जैन बाग, मण्डी समिति, आजाद कालोनी, याहयाशाह, पक्का बाग, गोटेशाह, धोबी वाला, मंसूर कालोनी, चाँद कालोनी, हबीबगढ़, राशिद गार्डन, महफूज गार्डन, अहमद कालोनी, वर्धमान कालोनी, ताज कालोनी, बालपुर रोड, रामगढ़, हलालपुर, लहियागढ़, कोलागढ़, एकता कालोनी, बजाज कालोनी व सिद्धार्थ नगर आदि।*
जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद है।
(अविनाश कुमार)
अधिशासी अभियन्ता
विद्युत नगरीय वितरण खण्ड-जनक नगर, सहारनपुर।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़