नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो चीफ हजारीबाग।
जीएम महाविद्यालय, हजारीबाग में 11वीं कक्षा का स्वागत समारोह आयोजित
हजारीबाग:जीएम महाविद्यालय में 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने नव आगंतुकों का तिलक लगाकर स्वागत किया और उन्हें कार्यक्रम स्थल पर बैठाया।
कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के निदेशक शंभू कुमार और विनय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर किया। इस अवसर पर निदेशक विनय कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के युवा हमेशा ऊर्जावान होते हैं, बस उन्हें सही मार्गदर्शन की आवश्यकता है। उन्होंने सफलता के लिए कड़ी मेहनत और लगन पर जोर दिया, ताकि विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें।
निदेशक शंभू कुमार ने महाविद्यालय की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 2007 में स्थापित यह संस्थान आज जीएम ग्रुप ऑफ कॉलेज बन चुका है। उन्होंने बताया कि यहां शिक्षा के साथ-साथ कई व्यावसायिक शिक्षाएं भी दी जा रही हैं, और संस्थान अपने ऊर्जावान शिक्षकों के माध्यम से विद्यार्थियों के करियर निर्माण में लगातार योगदान दे रहा है।
प्रभारी शिक्षक पंकज कुमार ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि यह उनके जीवन का एक नया अध्याय है, जो ज्ञान और विकास से भरा होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी विद्यार्थी इस अवसर का पूरा लाभ उठाएंगे और अपने सपनों को साकार करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में, काजल कुमारी को मिस फ्रेशर और शेखर कुमार को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति हुई, जिसमें पलक, नंदिनी, मनीषा, छोटी, जानवी, सुनैना, सपना, संजना, वीना, रानी, डॉली, गुनगुन, अनन्या, तनु, मधु, मुस्कान और प्रकाश सहित कई विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन 12वीं कक्षा की छात्रा उज्जवल और नंदनी ने किया।
इस सफल आयोजन में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के साथ-साथ कला, वाणिज्य और विज्ञान विभाग के सभी शिक्षकों, जिसमें दीपेंद्र कुमार, विनय कुमार मेहता, उमेश ठाकुर, नीलिमा कुजूर, पूनम कुमारी, कुंदन कुमार, कृष्ण कुमार, मुस्कान सिंह, प्रिया कुमारी, आशीष पाण्डे, मनोज राणा, रंजीत कुमार, सुशीला कुमारी, सुधाकर कुमार, सुरभि कुमारी, जयराज कुमार, रंजीत महतो और जितेंद्र कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।