विश्व आदिवासी दिवस पर भव्य आयोजन, रेला पाटा के साथ निकलेगा विशाल जुलूस
दुद्धी सोनभद्र।आगामी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर गोंडवाना स्टुडेंट्स यूनियन दुद्धी द्वारा एक भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में पूरे दुद्धी ब्लॉक स्तरीय से लोग अपने आदिवासी पारंपरिक वेश-भूषा के साथ प्रतिभाग करेंगे।
कार्यक्रम में विभिन्न गांव से डीजे रैली और जुलूस के माध्यम से लोग दुद्धी में पहुंचेंगे। यह आयोजन टाउन क्लब मैदान दुद्धी में संपन्न होगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से प्रारंभ होकर सायं 6 बजे तक चलेगा।
गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुमार आयाम ने बताया कि इस आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। उन्होंने बताया कि आदिवासी समाज के लिए 9 अगस्त का दिन ऐतिहासिक है और इस दिन को बड़े ही धूमधाम और भव्य रूप से मनाया जाएगा।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी ,विवेक सिंह