बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में पुस्तकें वितरण की गई
बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी क्षेत्र में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आलपुरा में कक्षा 1 से 6 तक के बच्चों को पुस्तक वितरण का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस से पहले आयोजित किया गया था। पुस्तक वितरण समारोह में Peeo श्रीराम गोदारा, व्याख्याता सुखदेव परमार, सहायक पुस्तकालय प्रभारी सुखराम जी, पुस्तकालय प्रभारी आसुराम जी पटेल और बाबूलाल जी ढाका उपस्थित थे।
इन पुस्तकों को प्राप्त कर बच्चे अतिप्रसन्न हुए। इस तरह के आयोजन से छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिलती है, और उन्हें आवश्यक अध्ययन सामग्री प्रदान की जा सकती है। गुड़ामालानी क्षेत्र में इस तरह के कार्यक्रम शिक्षा को बढ़ावा देने और छात्रों की जरूरतों को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
किशनाराम भादू ब्यूरो रिपोर्ट गुङामालानी