ग्रामीणों ने कार का शीशा तोड़कर कार सवार की बमुश्किल बचाई जान,
डूबी कार को नदी में तलाश कर रहे ग्रामीण,
नदी में अचानक पानी आने से हुआ हादसा।
इंडियन टीवी न्यूज़ से ब्यूरो चीफ मयंक यादव की रिपोर्ट
बिजनौर के बढ़ापुर क्षेत्र की गुला नदी में सोमवार को अचानक पानी का तेज बहाव आने से एक वेगन-आर कार नदी में डूब गई। गनीमत रही कि कार सवारो को ग्रामीणों ने समय रहते बाहर निकल लिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। सूचना पर थाना प्रभारी मय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। ग्रामीणों द्वारा रस्सी टैक्टर में रस्सी बांधकर कार को बाहर निकलने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीण बही कार को तलाश करने में जुटे हुए हैं।
जानकारी के अनुसार नहटौर थाना क्षेत्र के गारोपुर निवासी अभय पुत्र अशोक गुला नदी किनारे स्थित मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के बाद वापस आ रहे थे। इसी दौरान नदी में अचानक पानी का स्तर और बहाव बढ़ गया, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और वह बहते हुए पानी में फंसकर डूबने लगी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कार के शीशे तोड़कर रस्सी के सहारे कार मालिक और अन्य सवारों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। ग्रामीण डूबी कार को तलाश कर रहे है।
सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक मृदुल कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर कुछ देर और होती तो कार सवार लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी। ग्रामीणों की तत्परता और साहस से एक बड़ा हादसा टल गया।