थाना मंडी कोतवाली और नकुड़ पुलिस की बड़ी कामयाबी
सहारनपुर । पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत जनपद की दो थानों की पुलिस टीमों ने दो वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
कोतवाली मंडी पुलिस ने दुष्कर्म व हत्या के आरोपित को दबोचा
सहारनपुर । थाना कोतवाली मंडी पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त अनीस उर्फ गूगा पुत्र सगीर, निवासी नई बस्ती इस्लामाबाद खाताखेड़ी, थाना मंडी सहारनपुर को उसके घर से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के विरुद्ध वाद संख्या 359/18, मु.अ.सं. 274/04, धारा 376/302 भादवि के तहत मामला पंजीकृत है। यह मामला मा. न्यायालय प्रधान मजिस्ट्रेट/न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम किशोर न्याय परिषद सहारनपुर में विचाराधीन है, जिसकी अगली तिथि 12 अगस्त 2025 नियत है।
गिरफ्तारी टीम में शामिल रहे
प्रभारी निरीक्षक बीनू सिंह।
उपनिरीक्षक राहुल कुमार ।
कांस्टेबल अमित कुमार ।
कांस्टेबल अनिल कुमार ।
थाना नकुड़ पुलिस ने वारण्टी को किया गिरफ्तार
सहारनपुर । थाना नकुड़ पुलिस टीम ने एक स्थायी वारण्टी अभियुक्त सौरभ पुत्र प्रमोद, निवासी मोहल्ला चौधरियान, कस्बा व थाना नकुड़, जनपद सहारनपुर को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध वाद संख्या 11567/24, मु.अ.सं. 451/22, धारा 323/324/504 भादवि के तहत मामला दर्ज है, जिसकी सुनवाई मा. न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय सहारनपुर में चल रही है।
गिरफ्तारी टीम में शामिल रहे
प्रभारी निरीक्षक अविनाश गौतम।
उपनिरीक्षक शिवम चौधरी ।
हेड कांस्टेबल कालूराम ।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़