शासनादेश के तहत एवं जिला अधिकारी बांदा एवं जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशानुसार विद्यालय में भव्य विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई।
छात्र-छात्राओं में दिखा जबरदस्त उत्साह एवं अभिभावकों को इस राष्ट्रीय पर्व पर सभी को अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने का दिया संदेश।
खबर जनपद बांदा के बबेरू क्षेत्र के कैलाशपति इंटर कॉलेज बेर्रांव का है जहां पर बांदा जिला अधिकारी जे, रीभा एवं जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश सिंह के निर्देशानुसार में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्णावतार चतुर्वेदी के कुशल नेतृत्व में छात्र-छात्राओं के द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें विद्यालय से चलकर ग्राम सचिवालय होते हुए गांव का भ्रमण किया तथा ग्रामीणों को इस राष्ट्रीय पर्व को सफल बनाने के लिए सभी को अपने-अपने घरों में एक एक तिरंगा झंडा फहराने के लिए प्रेरित किया वहीं पर विद्यालय के सभी छात्र /छात्राओं को विद्यालय के शिक्षक सुरजन सिंह कुशवाहा गौरीशंकर, राजकरण सिंह पटेल, रोहित पांडे द्वारा झंडा संहिता का पालन करते हुए बताया कि झंडा उल्टा नहीं होना चाहिए, केसरिया रंग ऊपर हो सफेद बीच में और हरा रंग नीचे झंडा झुका ना हो, झंडा उल्टा ना हो, किसी तरह का क्षतिग्रस्त ना हो, इस तरह का झंडा नहीं लगाना तथा सम्मान के साथ सभी को अपने-अपने घरों में फहराना है और इस राष्ट्रीय कार्यक्रम को सफल बनाना है इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
बांदा से संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट