सहारनपुर मालीपुर रोड स्थित कृष्णापुरम कॉलोनी, नियर विनोद विहार फील्ड, वार्ड नंबर 34 का यह नजारा देखने लायक है जहां पर सड़क नाम मात्र की भी नहीं है कई बार पार्षद जी से आग्रह करने के बाद भी यहां पर कोई ध्यान नहीं दे रहा, सड़क की हालत इतनी खराब है की जनता को आने-जाने में बहुत परेशानी हो रही है…..ऐसी रोड पर गाड़ियों से चलना तो दूर पैदल भी नहीं चल सकते ,क्योंकि रोड इतनी खराब है कि दो पहिया वाहन फिसल जाते है, जिससे कोई बड़ी अनहोनी की संभावना लगी रहती है हैं। सवाल यह है कि इंसान की वैल्यू इतनी गिर गई है कि उसकी सुनने वाला कोई नहीं है
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़