नगर पंचायत अध्यक्ष बबेरू एवं सभासदों के द्वारा पूरे कस्बे में भ्रमण कर घर-घर में तिरंगा फहराने को लेकर बांटे तिरंगे झंडे।
खबर जनपद बांदा के बबेरू कस्बे का है जहां पर आज नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकानंद गुप्त एवं बबेरू मंडल अध्यक्ष भाजपा के सौरभ शिवहरे एवं नगर पंचायत के सभासदों के द्वारा पूरे कस्बे में राष्ट्रीय पर्व को लेकर हर घर तिरंगा फहराने के लिए पूरे कस्बे में पैदल भ्रमण कर सभी दुकानों प्रतिष्ठानों में जा जाकर एक-एक झंडा दिया तथा उनसे अपील किया की 15 अगस्त को सभी लोग अपने दुकानों प्रतिष्ठानों एवं घरों में एक-एक तिरंगा झंडा अवश्य लगाएं और इस राष्ट्रीय पर्व को सफल बनाएं भ्रमण के दौरान भाजपा के बबेरू मंडल अध्यक्ष सौरभ शिवहरे, नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकानंद गुप्त , सभासद आकाश चौरसिया, रामकृपाल मौर्य, राकेश सिंह पटेल, वीर साल सिंह, कुलदीप सिंह, शिव शंकर सोनी, चंद्रबहादुर धुरिया, नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक दिनेश सिंह सहित सभी सभासदों एवं भाजपा के कर्ताओं द्वारा पैदल भ्रमण कर पूरे नगर में झंडा वितरण का कार्य किया और सभी से अपने-अपने घरों में झंडा फहराने की अपील की।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट