भयानक सड़क हादसा कंटेनर से टकराकर दो युवकों की दर्दनाक मौत अनिल कुमार सिंह इंडियन टीवी न्यूज ब्यूरो चीफ मैनपुरी मैनपुरी 12 अगस्त मंगलवार की सुबह, छिबरामऊ के प्रेमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई / यह हादसा तब हुआ जब बाइक पर सवार दो युवक बेवरा कानपुर हाईवे पर एक कंटेनर को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे और तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर कंटेनर से टकरा गई/ टक्कर इतनी भीषण थी की दोनों युवकों के शव क्षत -विक्षित हो गई / घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया / पहचान होने के बाद दोनों शबों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया मृतकों की पहचान थाना भोगांव क्षेत्र के गांव अररम सराय निवासी 38 वर्षीय कश्मीर सिंह राजपूत पुत्र जमादार सिंह राजपूत और 40 वर्षीय अजीत उर्फ लाला राजपूत पुत्र इतवारी लाल के रूप में हुई है पुलिस के अनुसार दोनों भैंस खरीदने के लिए छिबरामऊ गए थे और वहां से बाइक पर वापस गांव लौट रहे थे/ पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शबों को उनके परिजनो सौंप दिया/ गमगीन माहौल मैं मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया इस दुखद घटना से पूरे गांव में अशोक की लहर दौड़ गई है