खबर जनपद एटा से
राजस्थान के दौसा जनपद में हुए सड़क हादसे की सूचना मिलने पर,
एटा-डीएम प्रेम रंजन सिंह एवं एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने तहसील एटा सदर क्षेत्र के गांव असरौली पहुंचकर दुर्घटना के संबंध में ली जानकारी
डीएम,एसएसपी ने पीड़ित परिवारीजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का दिलाया भरोसा,
एटा डीएम के निर्देश पर अधिकारियों की एक टीम को दोसा जनपद भेजा गया है,
डीएम ने बताया कि इस दुख की घड़ी में प्रशासन और पुलिस परिजनों के साथ है,
दौसा के जिला प्रशासन से लगातार संपर्क स्थापित किया जा रहा है, पीड़ितों की शासन की मंशानुसार हर संभव मदद की जाएगी,
बताते चलें कि आज दिनांक 13.08.2025 को राजस्थान प्रदेश के जनपद दौसा मनोहरपुर स्टेट हाइवे स्थित ग्राम वापी के पास,
पिक अप संख्या यूपी 82 बीटी 1440 के कंटेनर से टकरा जाने के कारण उसमें सवार 07 बच्चों और 04 महिलाओं की मृत्यु हो गई है,
तथा 08 व्यक्ति एसएमएस हॉस्पिटल जयपुर व 04 व्यक्ति जिला चिकित्सालय दौसा में उपचाराधीन हैं,
डीएम एसएसपी के साथ एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह एडिशनल एसपी राजकुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी रहे मौजूद,
रिपोर्ट:विजय कुमार इंडियन टीवी न्यूज एटा