दुद्धी सोनभद्र।कस्बे के माँ काली जी मन्दिर परिसर में माँ काली सेवा समिति की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी त्यौहार श्री कृष्ण जन्मोत्सव को भव्य और दिव्य तरीके से मनाने के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें आदित्य जायसवाल को अध्यक्ष और अभिषेक अग्रहरि को महामंत्री बनाया गया। इसके अलावा, गौरव अग्रहरि, आर्यन अग्रहरि, सामर्थ्य कुमार और अंकित कुमार को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
आशीष जायसवाल को कोषाध्यक्ष और अतुल गोस्वामी को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया। अनुराग कुमार, विक्रम केशरी, कार्तिक कश्यप और जितेंद्र अग्रहरि को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई।
शाश्वत अग्रहरि और राकेश कुमार को संगठनमंत्री बनाया गया, जबकि आदर्श जायसवाल एडवोकेट को कानूनी सलाहकार की भूमिका सौंपी गई। सत्यम कश्यप मीडिया प्रभारी और अंकित शर्मा सह मीडिया प्रभारी बनाए गए।
संरक्षक मण्डल में विवेक अग्रहरि, सुजीत अग्रहरि, भोलू जायसवाल, महेश अग्रहरि, राकेश अग्रहरि (बन्टी), प्रखर व्यहुत, प्रदीप शर्मा, राकेश अग्रहरि, पंकज जायसवाल, राकेश अग्रहरि, राहुल अग्रहरि, रोहित केशरी, राहुल अग्रहरि, सृजन अग्रहरि, गौरीशंकर अग्रहरि, शुभम अग्रहरि, शुभम अग्रहरि, विकाश मद्धेशिया आदि शामिल है ।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राहुल जायसवाल, सचिन अग्रहरि, राजन अग्रहरि, श्रेयश जायसवाल, आशु जायसवाल, विवेक शर्मा, यश जायसवाल, विक्रांत गुप्ता, विशाल जायसवाल, प्रकाश केशरी, सुजीत अग्रहरि, अंश केशरी, युवराज (बिट्टू) और प्रियरंजन को नामित किया गया।
बैठक में सभी ने करतल ध्वनि से सभी पदों पर पदाधिकारी का चयन स्वीकार किया और कार्यक्रम को भव्य और दिव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह