श्री लक्ष्मी नारायण मन्दिर समिति रजि०, धर्मदास कॉलोनी, पास शुगर मिल, गंगोह रोड़, सहारनपुर में कल दिनांक 15 अगस्त 2025 को प्रातः स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा तथा रात्रि 8.00 बजे श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव भी बड़ी धूम- धाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन पार्षद संजय सैनी एवं पार्षद इसम सिंह जी के द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।
श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर्व पर मन्दिर में श्री राधाकृष्ण की मनमोहक झांकी के साथ बाहर से आए हुए कलाकारों के द्वारा मनमोहक गायन एवं नृत्य प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करते हुए कार्यक्रम में चार चाँद लगाए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त अन्य झाकियां भी शामिल हैं।
प्रधान: आजाद सिंह
सचिव: एडवोकेट रामपाल सिंह
कोषाध्यक्ष: विनोद कुमार
कार्यक्रम संयोजक: श्री बलबीर सिंह
भवदीय
अध्यक्ष
श्री लक्ष्मी नारायण मन्दिर समिति रजि० रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़