अखंड भारत दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ विशेष कार्यक्रम
ईसागढ़। अखंड भारत दिवस के अवसर पर नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित कीर्ति जोशी ने विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों को अखंड भारत दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने भारत विभाजन से पूर्व का नक्शा कैसा था, इस पर चर्चा करते हुए छात्रों को ऐतिहासिक तथ्यों से अवगत कराया। साथ ही प्राचीन शिक्षा पद्धति ‘गुरुकुल’ में छात्रों को किस प्रकार शिक्षा प्रदान की जाती थी, इसका भी वर्णन किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य महेश शर्मा सहित समस्त शिक्षकगण, समाजसेवी रामकुमार लोधी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में देश के इतिहास और संस्कृति के प्रति जागरूकता व गर्व की भावना उत्पन्न करना रहा।