युवती को एक लाख में बेचकर जबरन शादी करने की कोशिश, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अनिल कुमार सिंह
ब्यूरो चीफ इंडियन टीवी न्यूज़
मैनपुरी
मैनपुरी 14 अगस्त वाराणसी की एक युक्ति को फर्रुखाबाद से कायमगंज जा रही थी, तभी रास्ते में उसकी मुलाकात अल्ताफ नाम के शख्स से हुई l अल्ताफ ने युवती को बहला -फुसलाकार अपने साथ ले गया और मैनपुरी के करहल क्षेत्र में उसे एक लाख रुपये में बेच दिया l आरोप है कि वह हिर्देश नाम के लड़के से उसकी जबरन शादी करने की कोशिश की गई l
युवती किसी तरह आरोपियों के चुंबन से बचकर करहल थाने पहुंची और पुलिस को पूरी आप बीती बताइ l पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों अल्ताफ, हिरदेस, और रामनिवास पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है l पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है और उसे जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा l यह घटना कब हुई जब पीड़िता, आयुषी पुत्री संजय रावत 9 जुलाई की शाम वाराणसी से अपनी बहन के घर कायमगंज जाने के लिए निकली थी l ट्रेन में उसकी मुलाकात अल्ताफ से हुई जो मिर्जापुर का रहने वाला हैl बातचीत के दौरान अल्ताफ ने भी फर्रुखाबाद जाने की बात कही वे दोनों आगरा में उतर गए लेकिन वहां से कोई गाड़ी ना मिली इसके बाद अल्ताफ युवती को लेकर चला गया l मैनपुरी में अल्ताफ उसे अपने रिश्तेदार के घर ले गए ले जाने की बात कह कर करहल के हिम्मतपुर गांव ले गया यहीं पर हिरदेश और उसका रिश्तेदार रामनिवास पाल ने मिलकर युवती पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया l
11 अगस्त को आरोपी युवती को जबरन शादी करने के लिए करहल तहसील ले गया पीड़िता ने बताया है कि वह शादी नहीं करना चाहती थी और किसी तरह से पुलिस के पास पहुंची l अब पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है