मुजफ्फरनगर में एक अनोखी प्रेम कहानी का मामला सामने है, जहाँ दो ममेरी फुफेरी बहनों ने घर से भागकर सबको चौंका दिया. अब ये दोनों बहने पति-पत्नी की तरह एक ही घर में रह रही हैं।
ममेरी बहन निकिता और फुफेरी बहन दीपांशी दोनों पिछले डेढ़ साल से एक दूसरे से प्यार किया करती थी. दोनों रोजाना फोन पर खूब बातें करती थी, जो निकिता के घर वालों को पसंद नहीं था. जिसके चलते कई बार दोनों के घरों में इस बात को लेकर विवाद भी हुआ था।
इन दोनों युवतियों का कहना है कि उनका लड़कों में कोई इंटरेस्ट नहीं है और वह एक दूसरे को बहुत अच्छी तरह समझती हैं. जिसके चलते उन्होंने साथ रहने का फैसला लिया था।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़