उरई(जालौन):
111 मीटर राष्ट्रीय ध्वज के साथ तिरंगा यात्रा व ‘रन फॉर यूनिटी’का आयोजन:
जिला प्रशासन के तत्वावधान में ब्रज कुंवर देवी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 111 मीटर लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ भव्य तिरंगा यात्रा एवं ‘रन फॉर यूनिटी’ का ऐतिहासिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसे विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सीमा श्रीखंड ने संपन्न किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत नारों और तिरंगे के साथ विशाल यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा एवं रन फॉर यूनिटी का शुभारंभ जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने तिरंगे रंग के गुब्बारे छोड़कर और मशाल प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी, एडीएम संजय सिंह, एडीएम विनय कुमार मौर्या, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, सीटीओ देवेंद्र कुमार, सीएमओ डॉ. एन क़े शर्मा,बीएसए चंद्र प्रकाश, सचिव ओडीए परमानन्द यादव,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गिरिजा चौधरी, उनके प्रतिनिधि विजय चौधरी तथा अधिशासी अभियंता राम अचल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख
उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश