दुद्धी रामलीला कमेटी भंग , नए अध्यक्ष की तलाश शुरू
दुद्धी सोनभद्र।दुद्धी रामलीला कमेटी को भंग कर दिया गया है, जिससे नए अध्यक्ष की तलाश शुरू हो गई है। अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि 2 से 3 दिन पूर्व कार्यकारणी की बैठक के बाद पद कार्यकाल पूरा होने पर कमेटी को भंग कर दिया गया । जिसे अब संरक्षक मंडल की बैठक के बाद नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए तिथि तय किया जाएगा।
रामलीला कमेटी के भंग होने से नए अध्यक्ष की होड़ में कई लोग हैं। संरक्षक मंडल की बैठक में नए अध्यक्ष के नाम पर फैसला लिया जाएगा।
जितेंद्र श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि कार्यकारणी की बैठक में लिए गए फैसले के अनुसार, संरक्षक मंडल की बैठक में नए अध्यक्ष के नाम पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि नए अध्यक्ष के चयन के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।
अब देखना यह है कि संरक्षक मंडल की बैठक में नए अध्यक्ष के रूप में किसे चुना जाता है। इस पद के लिए कई लोगों के नाम चर्चा में हैं, और जल्द ही नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह