इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, झारखंड के वाइस चेयरमैन बने हज़ारीबाग के तनवीर सिंह
हजारीबाग: जिले के जाने-माने समाजसेवी तनवीर सिंह को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, झारखंड राज्य शाखा का उपसभापति (वाइस चेयरमैन) नियुक्त किया गया है। राज्यपाल सचिवालय, रांची से 21 अगस्त 2025 को जारी एक पत्र के माध्यम से उनकी नियुक्ति की पुष्टि की गई है। वर्तमान में, तनवीर सिंह हजारीबाग रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव के रूप में कार्यरत हैं।
पिता की विरासत को बढ़ाया आगे
तनवीर सिंह ने सामाजिक कार्यों की प्रेरणा अपने पिता, स्वर्गीय प्रीतम सिंह से प्राप्त की। प्रीतम सिंह स्वयं 10 वर्षों तक हजारीबाग रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव रहे थे और उन्होंने अपने जीवनकाल में 100 से अधिक बार रक्तदान कर मानवता की सेवा का एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया था। पिता के निधन के बाद, तनवीर सिंह ने उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया और आज भी समाज सेवा के उसी रास्ते पर निरंतर कार्यरत हैं।
अभिनंदन और शुभकामनाएं
तनवीर सिंह की इस नई जिम्मेदारी पर समाजसेवी अभिषेक कुमार ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए कहा, “समाज कल्याण के लिए तनवीर जी का यह समर्पण सराहनीय है। हमें उम्मीद है कि वे इस नई जिम्मेदारी को भी बखूबी निभाएंगे।”
नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज ब्यूरो चीफ
हजारीबाग संपर्क – 8850529025