विनोबा भावे विश्वविद्यालय में ‘विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम’ का आगाज
हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय (विभावि) में भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए ‘विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम’ का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम के तहत 15 अगस्त से 15 अक्टूबर 2025 के बीच विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
विद्यार्थियों को किया जा रहा जागरूक
इस कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी और अर्थशास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉ. उमेंद्र ने बताया कि परीक्षा देकर बाहर निकल रहे विद्यार्थियों से व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को ‘विकसित भारत’ कार्यक्रम से जोड़ना और उन्हें देश के भविष्य निर्माण में उनकी भूमिका के बारे में जागरूक करना है।
आगे की योजनाएं तैयार डॉ. उमेंद्र ने बताया कि कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा के दिशा-निर्देशों के अनुसार, 15 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की पूरी सूची तैयार कर ली गई है। उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों और शोधार्थियों के साथ एक बैठक भी हुई, जिसमें भावी योजनाओं पर चर्चा की गई। इससे पहले, स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी एनएसएस की टीम ने इस विषय पर एक झांकी प्रस्तुत की थी।
‘My Bharat’ पोर्टल पर पंजीकरण
कार्यक्रम के दौरान नोडल पदाधिकारी ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को ‘My Bharat’ पोर्टल और उस पर पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके लिए एक टीम बनाकर पंजीकरण प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की रणनीति भी बनाई गई है। इस दौरान कुल 35 गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनका लक्ष्य विनोबा भावे विश्वविद्यालय के युवाओं को 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना है।
इस पहल से विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में भी मदद मिलेगी।
नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज ब्यूरो चीफ
हजारीबाग संपर्क -08850529025