जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं का हुआ निस्तारण
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में आज दिनांक 23 अगस्त 2025 को जनपद के सभी थानों पर समाधान दिवस के अवसर पर जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान थाना प्रभारियों ने स्वयं उपस्थित होकर आमजन की समस्याएँ सुनीं और उनका नियमानुसार निस्तारण कराया।
थाना मंडी प्रभारी बीनू सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर आवश्यक कार्यवाही की।
थाना नगर कोतवाली प्रभारी सुनील नागर ने समस्याओं का समाधान कराया।
थाना बिहारीगढ़ प्रभारी अक्षय शर्मा ने जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया।
थाना रामपुर मनिहारान प्रभारी सतेंद्र सिंह ने लोगों की समस्याएँ ध्यानपूर्वक सुनीं और उनका निपटारा किया।
थाना नानौत प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने फरियादियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का नियमानुसार समाधान कराया जाएगा।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता है और प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेकर उसका समाधान कराया जा रहा है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़