थाना समाधान दिवस
सहारनपुर थाना समाधान दिवस के अवसर पर श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के साथ थाना बेहट पर जनसमस्याओं की सुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान जनता के मध्य संवाद स्थापित कर जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । तत्पश्चात श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा थाना बेहट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान थानों की साफ-सफाई अभिलेखों के संधारण, एवं जनसुनवाई रजिस्टर आदि को चेक करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़