सीजन की सबसे ज्यादा बारिश, घराें में घुसा पानी
Indian tv news /ब्यूरो चीफ. करन भास्कर चन्दौली उत्तर प्रदेश
चन्दौली पीडीडीयू नगर। जिले में शुक्रवार की रात 130 मिमी बारिश हुई। बारिश के कारण जिले के विभिन्न इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। सड़कों पर घुटने पर भर पानी भर गया। वहीं जिले के सभी बांध बढ़ गए। बांधों के जल स्तर को मेंटेन रखने के लिए पानी बहाना शुरू कर दिया गया। इससे बांधों से निकले नदियों के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ की स्थिति रही। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूतम 26 डिग्री रहा जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 26 डिग्री रहा। जिले के चार बांधों और दो जलप्रपातों में भारी उफान रहा।मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के आस पास निम्न दाब क्षेत्र बने होने के कारण 22 से 25 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया था। शुक्रवार को दिन भर धूप छांव का खेल चलता रहा। वही रात 11 बजे बारिश शुरू हुई तो कभी तेज और कभी धीमी पूरी रात बारिश होती रही। गरज चमक के साथ हुई बारिश के कारण जगह जगह जल भराव की स्थिति हो गई। पीडीडीयू नगर के रविनगर, कैलाशपुरी, कालीमहाल, सिद्धार्थपुरम कॉलोनी, अलीनगर मुहल्लों के साथ ही रेलवे के यूरोपियन कॉलोनी, सेंट्रल कॉलोनी, लोको कॉलोनी सहित विभिन्न मुहल्लों में घुटने भर पानी भर गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति यह हो गई कि पूर्व मण्य रेलवे लोको मंडलीय अस्पताल परिसर में पानी भरने से लोगों को परेशानी हुई। शनिवार को भी रुक रूक कर बारिश हुई। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है।नौगढ़। क्षेत्र में बारिश के कारण स्थानीय बाजार में पानी दुकानों और घरों में घुस गया। कूड़ा राज़वाहा नहर की वर्षों से सफाई न होने के कारण नौगढ़ बाजार में नहर पर बने पूल के पास कूड़ा जमा हो गया था। सेमरा गांव में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। ग्रामीणों ने सड़क काटकर पानी की निकासी की। बसौली ग्राम पंचायत के ललतापुर प्राथमिक विद्यालय का परिसर जलमग्न हो गया, जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो गई। राजकीय महाविद्यालय नौगढ़ का परिसर पूरी तरह पानी में डूब गया, जिससे कक्षाएं स्थगित करनी पड़ीं। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के परिसर में तालाब जैसी स्थिति बन गई है। नौगढ़ किला मार्ग पर जलभराव के कारण सैलानियों का आना-जाना बंद हो गया है, जिससे स्थानीय पर्यटन को झटका लगा है। संवादचंद्रावती नाले में उफान, 20 से ज्यादा घरों में घुसा पानी
चकिया में चंद्रप्रभा नदी के मुजफ्फरपुर वियर से निकले चंद्रावती नाले में पानी का बहाव तेज होने से नाला उफान पर हो गया है। इसके चपेट में आने से शनिवार की सुबह वार्ड नंबर 2 पुरानी चकिया अंबेडकर नगर वार्ड नंबर 10 वार्ड नंबर 6 सिविल लाइन पूर्वी वार्ड नंबर तीन शमशेर नगर सहित तिलौरी गांव के 20 से ज्यादा लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया। पानी घुसने से घुरहु धोबी उदरत बौड़म सोनकर मंगरुअली चुट्टन धोबी इस्लाम रंगरेज पिंटू जायसवाल अनिल मद्धेशिया के घरों में और शमशेर ब्रिज के पास स्थित राजकुमार गुप्ता के दुकान में चंद्रावती नल का पानी घुसने से हजारों रुपए का सामान नष्ट हो गया। संवादवनवासी बस्ती के घरों में घुसा पानी, किया प्रदर्शन
ताराजीवनपुर। नियामताबाद विकास खंड अंतर्गत कठौड़ी वनवासी बस्ती में शुक्रवार की रात में हुई तेज बरसात के कारण घरों में पानी घुस गया। बनवासी बस्ती की आबादी लगभग 400 है। यहां अभी भी आवास, शौचालय, नाली,खड़ंजा जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। इसके साथ ही रात में हुई तेज बरसात के कारण इनके बस्ती ही नहीं बल्कि एक दर्जन घरों में पानी घुस जाने के कारण इनका जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जल निकासी नहीं होने के कारण पेयजल, राशन,आवागमन के साथ तमाम समस्याएं बनी हुई है। इससे आक्रोशित वनवासियों ने शनिवार को जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में जितेंद्र बनवासी, राजकुमार बनवासी, राजू बनवासी, छांगुर,पुनवासी, मीना, रमावती,लक्ष्मीना, बाबूलाल प्रकाश, तूफानी, सुनीता, शंभू, पार्वती, उर्मिला, सुरेंद्र, मुंसे, गुड्डी आदि रहे।सिंचाई विभाग के अनुसार शनिवार दोपहर तक विभिन्न क्षेत्रों में हुई बारिश इस प्रकार रही –
-मूसाखांड : 60 मिमी
-चकिया : 45 मिमी
-लतीफशाह : 65 मिमी
-नौगढ़ : 50 मिमी
चंद्रप्रभा : 55 मिमी
बांधों का वर्तमान जलस्तर
नौगढ़ बांध का जलस्तर 895 फीट दर्ज किया गया है। इसे 31 अगस्त तक रेगुलेशन आदेश के अनुसार इसी स्तर पर बनाए रखने का प्रस्ताव है।
-मूसाखाड़ बांध का जलस्तर 354 फीट पर बनाए रखने का लक्ष्य है।
चंद्रप्रभा बांध का जलस्तर 77,000 फीट तक पहुँच गया है।नदियों में छोड़ा गया पानी
-नौगढ़ बांध से 10,800 क्यूसेक पानी
मूसाखाड़ बांध से 28,664 क्यूसेक पानी
लतीफशाह वियर से 31,076 क्यूसेक पानी
-चंद्रप्रभा बांध से 5,158 क्यूसेक पानी
-मुजफ्फरपुर वियर से 7,328 क्यूसेक पानी
लतीफशाह वियर से 41,591 क्यूसेक पानी
मिर्जापुर के अहरौरा बांध से भी 5,500
अधिशासी अभियंता हरेंद्र कुमार ने विभागीय अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मौसम फिलहाल बादलयुक्त है। यदि आगामी दिनों में और वर्षा होती है तो डिस्चार्ज की मात्रा और बढ़ाई जा सकती है। संबंधित नदियों कर्मनाशा, चंद्रप्रभा और गरई – के तटवर्ती गांवों को पहले से सूचित किया जा रहा है ताकि किसी भी प्रकार की आपदा से बचा जा सके।