✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग एवं मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया 27 अगस्त से दो दिवसीय कटनी दौरे प
कटनी – मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग एवं मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया (कैबिनेट मंत्री दर्जा) बुधवार 27 और गुरूवार 28 अगस्त को दो दिवसीय कटनी दौरे पर रहेंगे।
डॉ कुसमरिया 27 अगस्त की शाम कटनी पहुंचकर सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे। इसके बाद 28 अगस्त को सुबह 11 बजे वे कटनी में छात्रावासों का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 1 बजे, वे ओबीसी समुदाय के जन प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों पर चर्चा करेंगे। इसी दिन दोपहर 2 बजे, कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जिला अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक भी आयोजित होगी। इन सभी कार्यक्रमों के बाद, शाम 4 बजे डॉ. कुसमरिया कटनी से सकौर हटा के लिए प्रस्थान करेंगे।