एसएसपी आशीष तिवारी के निर्देशन मेसंघन चेकिंग अभियान लगातार जारी.
सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा बैंक तथा एटीएम के आसपास खड़े संदिग्ध व्यक्ति तथा वाहनों की लगातार संघन चैकिंग की जा रही है। पुलिस बैंकों के आसपास खडे संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही है ताकि अपराधों व खासकर बाइक चोरी को रोका जा सके और बैंक व ए टीएम की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके इस अभियान के तहत बैंकों में सुरक्षा उपकरणों जैसे सीसीटीवी कैमरों और अलार्म सिस्टम की भी जांच की जाती है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जाती है। तथा सुरक्षा-व्यवस्था सम्बन्धी उपकरण को चैक कर बैंक सुरक्षा कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़