सीएमओ साहब आखिर स्वीपर को मरीजों का ईलाज करने व दवा देने का अधिकार किसने दिया
क्या स्वास्थ्य विभाग किसी बड़ी घटना की प्रतीक्षा कर रहा है
अधीक्षक पर भारी पड़ रहे चिकित्सक व फार्मासिस्ट
गौरीगंज- अमेठी । स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता के चलते फार्मासिस्ट की गैर मौजूदगी में स्वीपर मरीजों ईलाज व उनको दवाएं दे रहा है सीएमओ साहब स्वीपर को दवा देने का अधिकार किसने दिया?क्या स्वास्थ्य विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है जबकि जिम्मेदार अधिकारी सब कुछ जानकर भी अनजान बने हुए हैं ।
जगदीशपुर विकास खण्ड स्थित पूरे लाला (रानीगंज) प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पौने ग्यारह बजे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की उदासीनता एवं चापलूसी के साथ साथ सत्ता पक्ष के स्थानीय सफेद पोश नेताओं के संरक्षण में स्वीपर राम सुमेर फार्मासिस्ट सुनील तिवारी की गैर मौजूदगी में मरीजों का ईलाज कर दवा दे रहा है बावजूद इसके अब शायद स्वीपर के सहारे ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चलाए जाएंगे सीएमओ साहब स्वीपर को मरीजों का ईलाज कर दवा देने का अधिकार किसने दिया ? क्या स्वास्थ्य विभाग किसी बड़ी घटना की प्रतीक्षा कर रहा है और वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र थौरी की बात करें यहाँ पर डॉक्टर इला सिंह की तैनाती की गई है लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की साठगांठ के चलते कभी कभार अस्पताल आती है जब कि यहां दर्जनो गांवो से लोग अपने मरीजों को लेकर आते हैं लेकिन अस्पताल के देर से खुलने और चिकित्सक के नदारद रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है शायद प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रानीगंज के फार्मासिस्ट व थौरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की चिकित्सक जगदीशपुर सीएचसी अधीक्षक पर भारी पड़ रहे हैं याकि सत्ता पक्ष के दबाव में काम किया जा रहा है ।इस सम्बंध में सीएचसी अधीक्षक जगदीशपुर डॉक्टर महेन्द्र कुमार त्रिपाठी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी बात कर रहे है और गोल मटोल बात कर पल्ला झाड़ लिया तो वहीं सीएमओ अमेठी डॉक्टर आशुतोष दुबे ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं है फिर भी इस मामले की जाँच करा कर सख्त कार्यवाही की जाएगी ।