बिजली विभाग की लापरवाही से गांगनोली में बड़ा हादसा
दो भैंसों की मौत से ग्रामीणों में रोष, गागनोली चौकी पर किया धरना प्रदर्शन
युवा जिला अध्यक्ष सौरभ त्यागी व शिवाजी सेना के देवांश चौधरी मौके पर पहुंचे
नागल एसडीओ को मुआवजे के लिए ज्ञापन सौंपा,आश्वासन के बाद हुई धरना समाप्ति की घोषणा
नागल क्षेत्र के गांव गांगनोली में विधुत विभाग की लापरवाही* से दो मवेशियों की मौत गई जिसके बाद पीड़ित परिवार को मृतक मवेशियों का मुआवजा दिलाने के लिए किसान संगठन व हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया
बुधवार को नागल क्षेत्र के गांव गांगनोली निवासी बाली पुत्र ऋषिपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह के समय वह अपनी भैंसों को चराने खेतों की ओर जा रहा था। गांव से बाहर निकलते ही विधुत लाइन के तार सड़क पर टूटें पड़े थे। टूटी हुई विधुत लाइन पर जैसे ही मेरी *दोनों भैंसों* के पैर पड़े तो वह बुरी तरह झुलस गई। जिसके कारण मौके पर उनकी दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों को सूचना मिलते ही वहां भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। मृत भैंसों को देखकर ग्रामीणों के रोष का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने गांगनोली चौकी पर पहुंचकर विधुत विभाग के विरुद्ध धरना प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया। पीड़ित किसान परिवार के साथ घटित घटना की सूचना मिलते ही भाकियू तोमर के युवा जिला अध्यक्ष सौरभ त्यागी व शिवाजी सेना के जिला अध्यक्ष देवांश चौधरी भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को मृतक मवेशियों का मुआवजा दिलाने के लिए ग्रामीणों के साथ धरना प्रदर्शन में शामिल हो गए। ग्रामीणों व किसान संगठनों के धरना प्रदर्शन की सूचना मिलते ही *नागल थाना प्रभारी, एसडीओ नागल,विद्युत विभाग से जई धरनास्थल पर पहुंचे और गुस्साए ग्रामीणों को शांत कराया। तत्पश्चात किसान संगठन के युवा जिला अध्यक्ष सौरभ त्यागी व देवांश चौधरी ने पीड़ित किसान परिवार को मृतक मवेशियों का उचित मुआवजा दिलाने के लिए नागल विधुत विभाग के एसडीओ को एक ज्ञापन सौंपा। मौके पर मौजूद क्षेत्रीय अधिकारियों ने पीड़ित परिवार व ग्रामीणों को हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों का ग़ुस्सा शान्त हुआ जिसके बाद धरना समाप्ति की घोषणा की गई इस दौरान जिला अध्यक्ष सौरभ त्यागी,शिवाजी सेना जिला अध्यक्ष देवांक चौधरी, तहसील अध्यक्ष अलीम, विशु ,केशव,नौशाद,वाहब सुभाष प्रधान, जितेंदर चौधरी, चन्दरपाल चौधरी, सचिन कश्यप, सुंदरलाल, सुमित आदि मौजूद रहे
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़