विधायक गैरी बारिंग ने पावरकॉम के एसडीओ गुरदर्शन सिंह अमलोह को किया सम्मानित
अमलोह (अजय कुमार)
श्री संगमेश्वर गौशाला अमलोह में गौ सेवा समिति अमलोह द्वारा आयोजित एक समारोह में अमलोह हलके के विधायक गुरिंदर सिंह गैरी बारिंग ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की और उपस्थित शख्सियतों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने अमलोह पावरकॉम कार्यालय के एसडीओ गुरदर्शन सिंह को उनकी उत्कृष्ट कारगुजारी के लिए सम्मानित किया। सेवा समिति के अध्यक्ष भूषण सूद, संरक्षक प्रेम चंद शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव धीर, महासचिव मास्टर राजेश कुमार और संयुक्त सचिव सुंदर लाल झट्टा ने उपस्थित शख्सियतों का धन्यवाद किया और समिति की कारगुजारी के बारे में बताया। श्री गैरी बारिंग ने समिति की कारगुजारी की प्रशंसा की और कहा कि हमें धार्मिक और सामाजिक सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन: विधायक गुरिंदर सिंह गैरी बारिंग पावरकॉम के एसडीओ गुरदर्शन सिंह को सम्मानित करते हुए।