8 वर्षों के लंबे अंतराल के पश्चात खलवारा बाजार प्रताप टॉकीज चौराहे में स्थापित हुई भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा
जिला कटनी//कैमोर में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी समूचे भारत वर्ष में गणेश उत्सव बड़ी ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है । औद्योगिक नगरी कैमोर में भी जगह जगह विभिन्न गणेश उत्सव समितियों के माध्यम से जगह जगह विघ्न विनाशक भगवान श्री गणेश की मनमोहक और भव्य झाकियां पूरे विधि विधान के साथ स्थापित की गई है।
सबसे मनमोहक प्रतिमा जो कैमोर नगर में स्थापित की गई है वह प्रताप टॉकीज चौराहे में स्थापित है जो 8 वर्षों के बाद स्थापित हुई है , जिसकी वजह से चौराहे का पूरा मौहॉल भक्ति मय हो गया है ।
आपको बता दे कि आज सुबह 11 बजे यहां मूर्ति स्थापना पूरे विधि विधान से की गई है, कमेटी सदस्यों में इस गणेश उत्सव को लेकर काफ़ी उत्साह भी देखा जा रहा है।।
इंडियन टीवी न्यूज़ कैमोर से श्याम गुप्ता की रिपोर्ट