यातायात पुलिस ने छात्रों को किया जागरूक, नाबालिगों को वाहन न चलाने की दी हिदायत
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक यातायात के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्कूलों के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई और नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी गई।
यातायात पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें और अच्छे नागरिक बनें। अभियान के दौरान छात्रों को यातायात सुरक्षा संबंधी आवश्यक सुझाव दिए गए।
यातायात पुलिस का कहना है कि “आपकी सुरक्षा हमारा दायित्व” है और इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़