संवाददाता भरत गेहलोत कोसेलाव पाली राजस्थान
बलाना गांव में महिलाओ की ओर से तालाब पर पूजन कर समंदर हिलोरने की रस्म निभाई कार्यक्रम में 1351 बहनों ने समुन्दर हिलोर कर भाइयों की सुख समृद्धि की कामना की। बलाना में 51 साल बाद आयोजन किया। इसमें गांव के सभी समाज के लोगों ने भाग लिया। समन्दर हिलोरने वाली महिलाएं पारिवारिक वेशभूषा और गहनों से सज धजकर सुबह घर से कलश लेकर गांव के तालाब पर पहुंची और बनाए 21 घाटो बारी-बारी से बहन भाइयों ने समुन्दर हिलोरने की रस्म निभाई तालाब पर समाज के अनुसार रस्सी बांधकर टेंट लगाकर तालाब पर समंदर को हिलोरा महिलाओं ने उत्साह में झूमते हुए मंगल गीत गाकर खुशी को जाहिर की। तालाब के अंदर खड़े रहकर हाथों से पानी पिलाकर बहनों का उपवास खुलवाए बहनों को चुनरी ओढ़ाकर तालाब से बाहर निकाला और बहनों को कपड़े मिठाई जेवरात समेत अन्य सामग्री भेंट की। इस अवसर पर गांव-गांव से सगे संबंधी आए हजारों की संख्या में भीड़ देखने को मिली तखतगढ़ः बलाना समुद्र मंथन कार्यक्रम में तेज गर्मी से अचेत हुई युवतियां व महिलाएं व बच्चे सूचना पर गुड़ा बालोतान 108 ने उपचार के लिए CHC में भर्ती करवाया । ग्रामीणो के अनुसार समन्दर मंथन स्थल पर चिकित्सा व्यवस्था सुचारू नहीं होने से आमजन में रोष जताया ।मंत्री जोराराम कुमावत पहुंचे बलाना कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत शुक्रवार को बलाना पहुंचे । यहां पहुंचने पर बलाना के पूर्व राज परिवार सदस्य भरतसिंह व ग्रामीणों ने किया स्वागत, जोराराम कुमावत ने तालाब के समीप चामुंडा माता के दर्शन कर मांगी खुशहाली । इस दौरान किसान संघर्ष समिति अध्यक्ष जयेन्द्रसिंह गलथनी, भाजपा नेता शिवराज सिंह सीओ जीतेन्द्र सिंह, आदि भी मौजूद थे ।
इंडियन टी वी न्युज रिपोर्टर भरत गेहलोत कोसेलाव पाली राजस्थान