ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

पीलीभीत उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जवाहर भवन लखनऊ में आजादी का अमृत महोत्सव।

```

पीलीभीत उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जवाहर भवन लखनऊ के आदेश के अनुपालन में आजादी का अमृत महोत्सव

दिनांक 02.10.2021 से 14.11.2021 तक सम्पूर्ण भारत वर्ष में आजादी का महोत्सव के रूप में आयोजित किये जाने वाले अखिल भारतीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम का महामहिम राष्ट्रपति महोदय द्वारा विज्ञान भवन नई दिल्ली में उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य न्यायमूर्ति, सर्वोच्च न्यायालय, विधि न्याय मंत्री भारत सरकार एवं सर्वोच्च न्यायालय के अन्य मा0 न्याय मंत्रीगण एवं सर्वोच्च न्यायालय के मा0 मुख्य न्यायमूर्तिगण एवं वरिष्ठ न्यायामूर्तिगण उपस्थित रहे। उपरोक्त के सन्दर्भ में अभिनव तिवारी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीलीभीत ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाये जाने के बारे में विस्तृत रूप से बताया कि दीवानी न्यायालय पीलीभीत में प्रातः में गांधी जयन्ती के अवसर पर न्यायालय के समस्त अधिकारीगण/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। अपरान्ह 12ः00 बजे से दीवानी न्यायालय प्रांगण पीलीभीत से मा0 सुधीर कुमार, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीलीभीत के द्वारा प्रभात फेरी में उपस्थित छात्र एवं छात्राओं को आजादी का अमृत महोत्सव के बारे में जानकारी प्रदान करने के बाद हरी झण्डी दिखाकर प्रभात फेरी की रवानगी में श्रीमान सुधीर कुमार, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीलीभीत, श्रीमान राकेश विशिष्ट अपर सत्र न्यायाधीश/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत पीलीभीत, श्रीमान विजय कुमार सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्टेट पीलीभीत एवं श्रीमान अभिनव तिवारी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीलीभीत उपस्थित रहे।
उपरोक्त अधिकारीगणां की मौजूदी में प्रभात फेरी की रवानगी में श्रीमान सुधार कुमार जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमान राकेश विशिष्ट, अपर सत्र न्यायाधी/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत जनपद न्यायालय पीलीभीत के द्वारा दीवानी न्यायालय प्रांगण पीलीभीत से साईकिल के द्वारा रैली निकाली गई। स्वयं जनपद न्यायाधीश महोदय के द्वारा साईकिल चलाकर रैली का आरम्भ किया गया। साथ ही श्रीमान अभिनव तिवारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीलीभीत ने प्रभात फेरी में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा तहसीलदार सदर एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे। प्रभात फेरी में उपस्थित बच्चों को पम्पलेट वितरित कर गिफ्ट के तौर पर एक बाक्स पेंसिल, रबर तथा लड्डू व पानी की व्यवस्था की गई। उपरोक्त सामान को वितरण करने में पंजक माथुर पी0एल0वी ने सहयोग प्रदान किया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट फूलचंद राठौर इंडियन टीवी न्यूज़ पीलीभीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *