ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

कलेक्टर डॉ फटिंग ने “फिट इंडिया फ्रीडम रन” को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

```

जिला-सिवनी ब्यूरो
अनिल दिने

शवर

सिवनी 2 अक्टूबर 21/ 02 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र सिवनी (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) द्वारा ”आजादी का अमृत महोत्सव” के तहत फिट इण्डिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया। स्टेडियम मैदान से प्रारंभ हुई इस रन में विधिक प्राधिकरण, एन.सी.सी., स्टकाउट, खेल और युवा कल्याण की सहभागिता रही।

फिट इण्डिया फ्रीडम रन में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर डॉ. राहुल हरिदास फटिंग तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विधिक प्राधिकरण के प्रथम श्रेणी न्यायधीश श्री गोपाल नंदन पाल, श्री कर्नल पी.जे. प्रभाकरण 24 मध्यप्रदेश एन.सी.सी. बटालियन छिन्दवाडा एवं सूबेदार मेजर डोल बहादुर की उपस्थिति रही। अतिथियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्रों के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण किया गया।
ततपश्चात कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग ने फ्रीडम रन को हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया। आयोजित फीडम रन में लगभग 700 बालक बालिका एन.सी.सी. स्काउट रेडकॉस खेल विभाग तथा स्टेडियम के खिलाड़ियों ने अपनी सहभागिता निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *