✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
प्रदूषण नियंत्रण के संबंध में गर्ल्स कॉलेज में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
कटनी – मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं जितेन्द्र कुमार शर्मा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष के मार्गदर्शन में शुक्रवार को शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी के सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं क्षेत्रीय कार्यालय म.प्र.प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कटनी के तत्वाधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया ।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि सुमित शर्मा सिविल जज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा विशिष्ट अतिथि द्वय हर्षित बिसेन जिला विधिक एंड आफीसर एवं डॉ. चित्रा प्रभात, प्राचार्य शासकीय कन्या महाविद्यालय तथा सुधांशु तिवारी क्षेत्रीय अधिकारी म.प्र.प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कटनी तथा महाविद्यालय के 150 छात्रायें एवं स्टाफ तथा क्षेत्रीय कार्यालय म.प्र.प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रतीक ज्योतिषी कान्ट्रेक्ट इंजीनियर द्वारा आये हुये अतिथियों का स्वागत किया। तदोपरांत मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तदोपरांत के सुधांशु तिवारी, क्षेत्रीय अधिकारी द्वारा म.प्र.प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा किये जा रहे कार्यो की जानकारी दी गई। साथ ही सभी से पर्यावरण अधिनियमों में दिये गये प्रावधानों के अनुसार अपने आस-पास के लोगों को पालन करने हेतु समझाइश दिये जाने का निवेदन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों से अपील की गई की अमानक पॉलिथीन का उपयोग न करें साथ ही वर्तमान में आम जनों द्वारा गणेश जी की मूर्तियां स्थापित की जा रही है जिसमें मा.एन.जी.टी. एवं सी.पी.सी.बी. द्वारा जारी दिशा निर्देशों के संबंध में विस्तृत जानकारी आम जनों को दी गई। बताया गया कि मूर्तियों के निर्माण में मिट्टी एवं प्राकृतिक रंगों के उपयोग किये जाने एवं पी.ओ.पी. तथा खतरनाक रसायनों के उपयोग को पूर्णतः प्रतिबंधित किये जाने एवं छोटी मूर्तियों के निर्माण करने के साथ मूर्ति विसर्जन नदी तालाब में न किया जावे। यह भी आग्रह किया गया की एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत् प्रत्येक बच्चे अपने घरों में एक पेड़ आवश्य लगाये तथा उनकी देखभाल भी करें। साथ ही जल, वायु, ध्वनि, खतरनाक, अधिनियम, एम.एस.डब्लू, बी.एम.डब्लू. अधिनियमों के तहत् किये जाने वाली कार्यवाहियों का विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही जिन उद्योगों द्वारा म.प्र.प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा उपरोक्त अधिनियमों के तहत् जारी सम्मति, प्राधिकार का उल्लंघन किया जा रहा है उनके विरूद्ध की जा रही वैधानिक कार्यवाही के संबंध में भी अवगत कराया गया।
हर्षित बिसेन जिला विधिक एंड ऑफीसर कटनी द्वारा क्षेत्रीय अधिकारी द्वारा बताये गये नियमों के संबंध में जिला न्यायालय एवं मा.एन.जी.टी. द्वारा किये जा रहे निर्णयों के संबंध में कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं को अवगत कराया गया। वहीं डॉ चित्रा प्रभात प्राचार्या शासकीय महाविद्यालय कटनी द्वारा भी उपरोक्त अधिनियमों के संबंध में कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को अध्ययन करने हेतु निर्देशित किया गया तथा क्षेत्रीय अधिकारी म.प्र.प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कटनी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कटनी के जजो को भी महाविद्यालय में सेमीनार आयोजित किये जाने के संबंध में धन्यवाद ज्ञापित कर सेमीनार समाप्त करने की घोषणा की गई।
इस कार्यशाला में क्षेत्रीय कार्यालय म.प्र.प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सुधांशु तिवारी, क्षेत्रीय अधिकारी आर.पी. शुक्ला, रसायनज्ञ प्रतीक ज्योतिषी, कान्ट्रैक्ट इंजीनियर, गणेश प्रसाद पाठक, भाग्यश्री सुहाने तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कटनी के राज निवास पांडे का सराहनीय योगदान रहा।