अनिल कुमार सिंह
ब्यूरो चीफ इंडियन टीवी न्यूज़
मैनपुरी उत्तर प्रदेश
मैनपुरी, 30 अगस्त मैनपुरी पुलिस और आबकारी विभाग की एक संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव अभई मैं एक अंडरग्राउंड नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है l
पुलिस ने मौके से दो शातीर्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से इस गोरख धंधे में लिप्त थे, पुलिस ने इस फैक्ट्री से भारी मात्रा में अवैध शराब सामग्री जप्त की है, जिसमें 333 लीटर से ज्यादा नकली शराब शामिल है l यह फैक्ट्री एक घर के अंडरग्राउंड हिस्से में चल रही थी जहां विभिन्न नामी ब्रांड की नकली शराब तैयार कर आसपास के जिलों में सप्लाई की जा रही थीl पुलिस के मुताबिक इस कार्रवाई में हजारों की संख्या में क्यूआर कोड खाली रैपर, सिल्वर पेपर, और 10 पेटी ट्विन टावर ब्रांड की देसी मदिरा बरामद हुई है l इसके अलावा मिस्टर ब्रांड और मिस्टर इंडिया ब्रांड के भारी मात्रा में पउये भी जप्त किए हैं l गिरफ्तार किए गए आरोपों की पहचान कुरावली थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासी 40 वर्षी अमित उर्फ टिल्लू और सहादत पुनवासी 24 वर्षी ओमप्रकाश के रूप में हुई है l पूछताछ में सामने आया है कि दोनों का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है और वह लंबे समय से इस अवैध कारोबार में सक्रिय थे l पुलिस अधीक्षक ने इस कार्रवाई को एक बड़ी सफलता बताया है और कहां है कि नकली शराब से लोगों की जान को खतरा होता है, और इस तरह की फैक्ट्री को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा l इस फैक्ट्री में एक टेंपो शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीन और सीलिंग मशीन भी बरामद हुई हैl कोतवाली प्रभारी फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने बताया है कि यह कार्यवाही एक मुखविर की सूचना पर की गई थी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम और बी एन एस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है पुलिस इस मामले में और भी संभावित नेटवर्क की तलाश कर रही है