थाना रामपुर मनिहारन पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर पीड़ित को लौटाया
सहारनपुर। थाना रामपुर मनिहारन पुलिस ने एक शिकायतकर्ता का गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उसे सुपुर्द किया। जानकारी के अनुसार 24 जुलाई 2025 को श्री राजेन्द्र पुत्र छोटा राम निवासी नाई नगली उर्फ माजरी ने अपना मोबाइल फोन ViVo Y29 5G गुम होने की शिकायत थाना रामपुर मनिहारन में दर्ज कराई थी। इसके उपरांत 25 जुलाई को CEIR पोर्टल पर भी अनुरोध दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नकुड़ के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र सिंह के नेतृत्व में 31 अगस्त 2025 को मोबाइल फोन बरामद कर शिकायतकर्ता को सुपुर्द किया गया। अपना मोबाइल वापस पाकर शिकायतकर्ता ने सहारनपुर पुलिस का आभार जताया।
बरामद क्या गया मोबाइल
ViVo Y29 5G (IMEI- 862391072257132, 862391072257124)।
पुलिस टीम में शामिल रहे*
प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र सिंह।
उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार गिरी।
कम्प्यूटर ऑपरेटर नमन शर्मा।
कम्प्यूटर ऑपरेटर अश्वनी। सिवाच ।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़